मनमोहन कटोच प्रदेश एनएसयूआई संयोजक नियुक्त
Dec 01, 02:14 am
धर्मशाला । एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच को एनएसयूआई की राष्ट्रीय कमान में हिमाचल प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद पांडे ने जारी पत्र में यह नियुक्ति 29 नवंबर से प्रभावी की है। मनमोहन कटोच को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर एनएसयूआई के विभिन्न छात्र नेताओं संदीप कटोच, नीतू संबयाल, नरदीप गुलेरिया, सतीश नौरीन, सन्नी कटोच, विवेक कटोच आदि ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रभारी राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष विप्लव ठाकुर व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस नियुक्ति से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में नए खून का संचार होगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
विचरना मीरा के देश में ख़रामा-ख़रामा
विचरना मीरा के देश में ख़रामा-ख़रामा -आनंद पांडेय मीरा भक्ति-आंदोलन की सबसे समकालीन लगनेवाली कवयित्री हैं। वे आज भी हमारे मन-मस्तिष्क को...
-
डर्टी पिक्चर : देह से मुक्ति का राग डॉ आनंद पाण्डेय स्त्री मुक्ति का सपना आज भी मानव-समाज के लिए एक चुनौती है. फिल्म...
-
धर्मनिरपेक्षता का छद्म और सत्ता का पद्म आनन्द पाण्डेय इधर जब से संघ परिवार नरेन्द्र मोदी को शीर्ष पर स्थापित करने की सुगबुगाह...
-
संसदीय राजनीति और नागरिक समाज -आनंद पांडेय आजकल भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन ने संसदीय राजनीति के पतन को उघाड़ने और सरकार की उपस्थिति को एक शोक...